अबनाः प्राप्त जानकारी के अनुसार ईरान में हुए हालिया घटनाक्रम को देखते हुए लेबनान प्रतिरोधी आंदोलन हिज़्बुल्लाह के जनरल सेक्रेटरी सय्यद हसन नसरुल्लाह ने ईरान की इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनई को पत्र लिखा है । सय्यद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि हमें उम्मीद है कि हालिया घटनाक्रम इस्लामी इंक़ेलाब और हक़ीक़ी इस्लाम के सिद्धांतों पर आधारित ईरान की सत्ता प्रणाली को हिला भी नहीं सकता । सय्यद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि जिस प्रकार ईरान हिज़्बुल्लाह के साथ हर समय खड़ा रहा और हिज़्बुल्लाह के साथ है तथा हमे भौतिक एवं आध्यात्मिक सहायता देता रहता है हम भी अपनी हर प्रकार की भरपूर क्षमता और शक्ति के साथ ईरान के साथ हैं । मैं और हिज़्बुल्लाह का एक एक सदस्य इस्लामी सत्ता प्रणाली, ईरानी शासन , और सुप्रीम लीडर पर अपनी जान क़ुर्बान करने के लिए तैयार हैं । हम सब वली ए फ़क़ीह के लश्कर के सिपाही हैं, जैसे हम सीरिया में विजयी हुए अब भी जानते हैं कि हमे क्या करना है और किस प्रकार पश्चिमी जगत के नेतृत्व में इस्लामी सत्ता प्रणाली के विरुद्ध काम करने वाले एजेंटों के मुक़ाबले में विजय प्राप्त करना है, यह हमें भली भांति पता है।
14 जनवरी 2018 - 18:57
समाचार कोड: 877433
ईरान में हुए हालिया घटनाक्रम को देखते हुए लेबनान प्रतिरोधी आंदोलन हिज़्बुल्लाह के जनरल सेक्रेटरी सय्यद हसन नसरुल्लाह ने ईरान की इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनई ........